महेंद्र शर्मा बंटी डोंगरगढ धर्मनगरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्कार केन्द्र परिवार के द्वारा नारी सम्मान का आयोजन किया गया सरस्वती शिशु मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ।जिसमें उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है।
फिर भी टूटने के बजाए उन्होंने अपने आप को संघर्ष कर साबित कर दिखाया है। साथ ही स्वच्छता के सेनानी (सफाई कर्मचारी) का भी सम्मान किया गया क्योंकि कोविड़ 19 में इन्होंने अपनी परवाह न करते हुए जिस तरह से अपने कर्तव्य का पालन किया है उससे सारा देश परिचित है,उनके उसी निष्ठा का हमने सम्मान किया है।
संस्था द्वारा कई कार्यक्रम भी कराए गए जिसमे व्यंजन प्रतियोगिता,गाना,नृत्य,खेल भी कराया गया जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कार परिवार के सदस्यों की अहम् भूमिका रही है






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.