कोटा ।।कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर रोकने के लिए 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाना शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय के अनुसार टीका मुफ्त में लगाया जाएगा। इसके लिए आगामी 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। टीकाकरण के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। दर्ज मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा । इस पासवर्ड को वेबसाइट पर लिखें ओटीपी बॉक्स में लिखने के बाद वेरीफाई लिखकर आइकन पर क्लिक करना होगा इससे यह वेरीफाई हो जाएगा । इसके बाद रजिस्ट्रेशन का पन्ना नजर आएगा जहां व्यक्ति को अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी। साथ ही फोटो आईडी अपलोड करना होगा। जिले में कोरोना के टीकाकरण प्रभारी ने बताया कि अगर पहले से शुगर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा अथवा अन्य कोई बीमारी है तो इसकी भी जानकारी विस्तार से देनी होगी। जब यह जानकारी पूरी हो जाए तो रजिस्ट्रेशन लिखे आइकन पर क्लिक करना है। जैसे ही रजिस्ट्रेशन पूरा होगा कंप्यूटर स्क्रीन पर अपना अकाउंट डिटेल नजर आएगा। पेज से अपनी सहूलियत अनुसार पसंद की अपॉइंटमेंट डेट तय की जा सकेगी।।
रजिस्ट्रेशन करने का तरीका-
Cowin ऐप डाउनलोड करना होगा।
वैक्सीनेशन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने co-win नाम का एक एप बनाया है।जिसे आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर से डाउनलोड करना होगा एप को डाउनलोड करने के बाद,पंजीकरण मॉड्यूल के तहत लोग कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।या co-win की वेबसाइट www.cowin.gov.in पर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.