महेंद्र शर्मा बंटी डोंगरगढ-विधायक भुनेश्वर बघेल ने डोंगरगढ विधानसभा क्षेत्र के सभी कोविड केंद्रों में भर्ती संक्रमित मरीजों की अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लगातार दौरा कर रहे हैं। भुनेश्वर बघेल ने संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए विधायक निधि से 21 लाख रुपए दिए । उन्होंने कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और सभी कोविड केंद्रों में आम जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जायजा ले रहे हैं। विधायक ने डोगरगढ़ ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एक्का को गांव-गांव में जाकर कोविड टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेजकर कोरोना की जांच करने का आदेश दिया है। ताकि जल्द कोरोना की जांच कर बढ़ते संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके।
इस दौरान नगर पालिका एल्डरमैन रिम्मी भाटिया, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डोगरगढ ग्रामीण सुरेश सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अनिल मेश्राम और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ हरीश भंडारी उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.