रायपुर, 19 अप्रैल 2021
कोरोना संक्रमण के चलते लागू लाकडाउन से लोग घरों में कैद होकर रह गए। सबके सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया। शहर में रह रहे प्रवासी मजदूर पलायन करने को विवश हो गए। कोरोना महामारी के इस दौर में रायपुर शहर की समाजसेवी संस्था अवाम-ए-हिंद सोशल वेलफेयर कमेटी के द्वारा लॉकडाउन के पहले चरण से लेकर अब तक हर दिन 1200 से गरीब मजदूर असहाय भूखों, जरूरतमंदों, गरीब, वृद्धों, दिव्यांगों को गर्म भोजन खिला रही है। यह कार्य संस्था बिना किसी सरकारी अनुदान प्राप्त किये, अपने बलबूते पर कर रही है।
इसी कड़ी में निरन्तर रूप से चल रहे निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के अंर्तगत, आज 109 वें दिन संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर ने फुटपाथों पर रहने वाले बेघर व्यक्तियों,
सभी शासकीय अस्पतालों में छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रांतों से दूरदराज वन आंचलो से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले बीमार के परिजनों को जो लम्बे समय तक हास्पिटलो पर मरीजों के साथ संघर्ष कर रहे हैं।
ऐसे पासधारी परिजनों को संस्था दोनों वक्त का सुपोषण अभियान के अंतर्गत लॉकडाउन की स्थिति मे भी बिना किसी शासकीय अनुदान लिए सुपोषण अभियान के अंतर्गत सालों से पौष्टिक भोजन मुहैया करा रही हैं। इस दौरान संस्था द्वारा आर्थिक रूप से जूझ रही गरीब महिलाओं एवं मजदूरों को निःशुल्क खाना खिलाया, बल्कि समाज के कमजोर तबके के महिलाओं आत्म निर्भर बनाने के लिए स्वयं रोजगार भी दिलाया गया।
संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संस्था पदाधिकारी व सदस्य जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, फ़राज खान एवं अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी
























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.