Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 19, 2021

गुण्डरदेही के तांदुला नदी से नगर के कुछ रेत माफिया निकाल रहे है टेक्टर से रेत , बघमरा के डोकरी घाट व भेड़ीसरार मार्ग पर रात के अंधेरे मे करते है रेत चोरी पिछले दिनो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चार बार स्टॉप डैम का पानी खोला गया



 गुण्डरदेही के तांदुला नदी से नगर के कुछ रेत माफिया निकाल रहे है टेक्टर से रेत , बघमरा के डोकरी घाट व भेड़ीसरार मार्ग पर रात के अंधेरे मे करते है रेत चोरी पिछले दिनो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चार बार स्टॉप डैम का पानी खोला गया था , जिसकी लिखित शिकायत गुण्डरदेही थाने मे दर्ज है । पार्षदो को शंका है कि शायद रेत माफिया ही रेत निकालने के लिए स्टाप डैम का गेट खोल देते है । ताकि पानी खाली हो जाए और आसानी से रेत निकाला जा सके ।



गुण्डरदेही । नगर के तांदुला नदी का चार बार गेट खोलकर पानी बहा देने वाले व्यक्ति कौन है इसका अभी तक पता नही चल पाया है । हालांकि रेत माफिया पर गेट खोलने की आशंका जरूर जताई जा रही है । ताकि आसानी से रेत चोरी कर सके । हालांकि इसकी शिकायत नगर के वरिष्ठ पार्षद टीकाराम निषाद व अन्य पार्षदो ने स्थानीय थाना मे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित मे शिकायत दर्ज कराई है। ताकि पता चल सके कि वो कौन लोग है जो रात मे स्टाप डैम का पानी खोल देते । अब आशंका जताई जा रही है कि रेत माफिया ही रेत निकालने के लिए स्टाप डैम का गेट खोलकर पानी को बहा दे रहे है ताकि नदी के रेत को आसानी से निकाला जा सके । वरिष्ठ पार्षद टीकाराम निषाद ने बताया कि पिछले वर्ष अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक मार्च व बारह मार्च को गेट खोल दिए थे । वही इस वर्ष भी चार जनवरी व आठ जनवरी को स्टॉप डैम का गेट खोल दिए थे । जिसकी शिकायत पार्षदों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना गुण्डरदेही मे लिखित शिकायत दर्ज कराई थी । अब आशंका जताई जा रही है कि रेत माफिया ही नदी के गेट खोलकर पानी को बहा दे रहे है । ताकि आसानी से रेत निकाल सके । मगर अब तक वह आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है । डेम में पानी नही होने का फायदा उठाकर रेत माफिया रात के अंधेरे मे आसानी से रेत निकाल खुब मालामाल हो रहे हैं । आखिर रेत माफिया आमजनता के अधिकार को छीनकर अपने निजी स्वार्थ के लिए इतनी बड़ी कृत्य करने से पहले सोचते क्यों नहीं । पानी सभी के लिए अमूल्य है आखिर इन रेत माफियाओं पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है । आज स्टॉप डैम में पानी नहीं है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है । चाहे वो पेयजल की समस्या हो या निस्तारी के लिए या फिर कृषि कार्य के लिए हो । आज इन असामाजिक तत्वों के कारण पानी की संकट बहुत ज्यादा बढ़ गया है बार-बार डेम का पानी खोलने से ट्यूबवेल का वाटर लेवल भी नीचे चला गया है । जिसके कारण पेयजल व निस्तारी की संकट बढ़ने लगा है । आसपास के ट्यूबवेल मे पानी का वाटर लेवल नीचे चला गया है जिसके कारण ट्यूबवेल बंद होने की स्थिति में है । आने वाले भीषण गर्मी में पानी की संकट और बढ़ सकती है । आखिर बार-बार ऐसे कृत्य करने वाले पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही । क्यो एसे व्यक्ति पुलिस के पकड़ से बाहर है अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बार बार डैम का पानी खोलने से अब नगरवासियो में काफी आक्रोश पनप रहा है ।

गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad