डाॅ थापा 10 साल से कर रहे मानव सेवा
पुरावस कलां के आस-पास के गाँवों के लोगों की डाॅ ध्रुव सिंह थापा जी पिछले 10 साल से बहुत ही कम कीमत पर गरीबों का इलाज कर समाज सेवा कर रहे हैं।
श्री थाना जी नेपाल के रहने बाले है। 1985 से ग्वालियर पोरसा मे प्रैक्टिस करते हुए पिछले 10 साल से पुरावस कलां में रामचरन पुरा के श्री बीर सिह तोमर के ट्यूबवेल पर रहकर गरीब मरीजों की सेवा कर रहे है।
गाँव के बीमार व्यक्ति को तुरंत इलाज मिल सके व डाॅ थापा जी की मानव सेवा की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए श्री बीर सिंह तोमर ने इन्हें अपने ट्यूबवेल पर बने मकान में बिना कोई किराया भाडा दिये,रहने की अनुमति दी है।
डाॅ थापा जी से इलाज लेने पुरावस कलां के अलावा पुरावस खुर्द , गढिया, सिकरोडी के मरीज भी आते है।
कम खर्च पर गाँव में ही अच्छा इलाज मिलने आम जन को बहुत सुविधा मिल रही है।
डाॅ थापा जी नो प्रोफिट नो लोस के सिद्धांत के साथ सराहनीय कार्य कर रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.