*हेडपम्प ख़राब होने से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
*
अम्बाह | ग्राम पंचायत कमतरी के अंतर्गत आने बाले ग्राम धोबाटी मड़ैया निचला पुरा में हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। वहीं हैंडपंप की मरम्मत के लिए सी एम हेल्प लाइन के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया पानी की समस्या क़ो लेकर लोगों को काफ़ी परेशानी उठानी पड रही है गांव में पानी के लिए हैंडपंप के अलावा अन्य साधन भी नहीं हैं। बता दें कि ग्राम मड़ैया में लगभग 350 की आबादी है। जिसकी वजह से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शाशन प्रशासन से गुहार लगाई जाती है कि हैडपंप क़ो जल्द सही कराया जाये


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.