Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 18, 2021

दंतेवाड़ा के 126 ग्राम पंचायतों ने स्वतः स्फूर्त होकर संपूर्ण लॉक डाउन का लिया निर्णय

 दंतेवाड़ा के 126 ग्राम पंचायतों ने स्वतः स्फूर्त होकर संपूर्ण लॉक डाउन का लिया निर्णय



दंतेवाड़ा, 17 अप्रैल 2021। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के 126 ग्राम पंचायतों ने स्वतः स्फूर्त  होकर संपूर्ण लॉक डाउन करने का निर्णय लिया है। ग्राम पंचायतों में रास्तों में बैरिकेटिंग कर पहरा भी दिया जाएगा इस दौरान ग्राम पंचायतों से न तो कोई व्यक्ति बाहर से आ सकता है और ना ही जा सकता है। यदि कोई व्यक्ति ग्राम पंचायत की सीमा से जानबूझकर आता या जाता है तो उसे दंड दिया जाएगा। ग्राम पंचायतों की सभी दुकानें भी बन्द रहेंगी। केवल आवश्यक सेवाओं मेडिकल, उचित मूल्य की राशन दुकान (पीडीएस दुकान) सभी जगह खुली रहेंगी ताकि लोगों को राशन आपूर्ति में दिक्कत न आये। सभी दुकान के सेल्समेन द्वारा प्रतिदिन के लिए 50-80 टोकन लोगों को दिया जाएगा, ताकि सीमित संख्या में लोग उपस्थित होकर अपना राशन ले सकें। सभी पीडीएस दुकान के सामने फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु जमीन पर  चिन्ह बनाये जाए, साथ ही राशन लेने वाले व्यक्ति को मास्क पहनने पर ही राशन दिया जाएगा। लॉक डाउन के दौरान कोरोना के कांटेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग, स्वास्थ्य सुविधा साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की टीकाकरण भी चलती रहेगी। इस पर कोई रोक ग्राम पंचायतों ने नहीं लगाई है। गौरतलब है कि जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने विडियो कांफ्रेंस लेकर ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव से बात की थी एवं उनके द्वारा की जा रही कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम प्रयासों की समीक्षा की थी। उसके पश्चात् ही जिले के 126 ग्राम पंचायतों ने स्वतः स्फूर्त  होकर संपूर्ण लॉक डाउन करने का निर्णय लिया है।


*सी एन आई न्यूज के लिये ब्यूरो रिपोर्ट ।*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad