*सरपंच लोकेश्वरी साहू ने गाँव के गली मुहल्ले को कराया सेनेटाइज*
छत्तीसगढ़ जिला राजनांदगांव डोगरगाव विकासखंड के ग्राम पंचायत खुर्सीपार के सरपंच लोकेश्वरी साहू द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए खुर्सीपार के गली मोहल्ले एवं नालियों को सेनेटाइज करवाया गया करवाया गया साथ ही साथ नाली एवं हेड पंप के आसपास की जगह में सेनेटाइज ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया श्री मति साहू ने बताया कि मजदूरों के घर वापसी को देखते हुए गांव के स्कूलों को साफ सफाई कराकर बिजली पानी पंखा की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया जिससे दूसरे राज्य से आने वाले लोगों को वहां रखा जा सके पिछले साल ग्राम पंचायत के सचिव मितानिन आंगनबाड़ी कोटवार युवा साथियों के सहयोग से कोरोना के संक्रमण काबू पाया गया था इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह एक साथ सबको आगे आकर कोरोना के जंग को जीतना होगा श्रीमती साहू ने सोशल डिसेंसिंग पालन करते हुए जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले बाहर निकलते समय मास्क व कपड़े से नाक मुंह को अच्छी तरह से ढक कर निकले छींक आते समय रुमाल का प्रयोग करने तथा बार-बार साबुन से हाथ धोने दो गज दूरी का पालन करने घर में रहने सुरक्षित रहने की बात ग्रामवासियो से अपील की है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.