गुण्डरदेही । प्रशासन शादी समारोह को उसी शर्त पर दिया जा रहा कि शादी मे सिर्फ दस लोंगो की हीं उपस्थिति रहनी है अन्यथा प्रशासनिक कार्यवाई की जाएंगी । मगर कुछ परिवार प्रशासनिक लाकडाउन के इस गाइड लाइन द्वारा लगाया गया लाकडाउन का खुला उल्लंघन कर दस से अधिक लोगों की भीड़ जमा कर प्रशासन के नियमो पर पानी फेरा जा रहा ।
इसका ताजा मामला गुण्डरदेही थाना के ग्राम फुलझर मे रविन्द्र यादव के यहां देखा गया है । यादव परिवार कि लड़की शादी मे दस लोगों को प्रशासन ने अनुमति दी गई थी। मगर शादी मे 35 लोंग शामिल हो गए थे । जिसकी सुचना तहसीलदार अश्वन कुमार पुशाम व गुण्डरदेही थाना प्रभारी नवल किशोर कश्यप को मिली तो उन्होने तत्काल शादी घर पहुंचकर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए यादव परिवार से 10 हजार रुपये की चालानी कार्यवाई कर परिजनो को समझाईश दी गई ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.