अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नवागढ़ (अमोरा) - भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देशानुसार
भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना आंदोलन किया। कोरोना काल मे प्रदेश की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था , दवाईयों की कालाबाजारी , आक्सीजन की कमी को मुख्य मुद्दा बनाकर भाजपा ने अपने सभी अनुशांगिक संगठनों को धरना प्रदर्शन करने का निर्देश दिया था । प्रदेश व्यापी इस आंदोलन के तहत कोविड नियमों का पालन करते हुये खम्हन तिवारी सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक जिला जांजगीर चाम्पा ने अपने निवास स्थान अमोरा (महन्त) मे भूपेश सरकार के खिलाफ वैश्विक महामारी कोविड-19 की विफलता के कारण नारा लिखा बेनर टांगकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। खम्हन तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोरोना को रोक पाने में नाकाम साबित हुई है। अस्पतालों की स्थिति अच्छी नहीं है , सारा सिस्टम फेल हो गया है। मरीजों को टेस्ट रिपोर्ट देरी से मिल रही है , जांच भी सही तरीके से नहीं हो रही है और प्रदेश में स्थिति चिंताजनक हो गई है। कोरोना महामारी को लेकर लोग सदमे में हैं ,भयभीत हैं और डरे हुये हैं। ना कोई देखने वाला है ना सुनने वाला , जनता भगवान भरोसे है। इसके बावजूद भी गूंगी , बहरी , गैर जिम्मेदार भूपेश सरकार कोई कार्यवाही करना जरूरी नही समझ रही है। सरकार को सलाह देते हुये उन्होंने कहा कि टेस्ट के सिस्टम को बेहतर करना चाहिये , प्रदेश में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जाये , ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई जाये , आईसीयू की व्यवस्था बेहतर की जाये। उन्होंने आगे कहा कि हम सरकार को जगाने धरने पर बैठे हैं। सिर्फ लॉकडाउन लगाने से कोरोना संक्रमण का चेन नहीं तोड़ा जा सकता है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.