दल्लीराजहरा - संसदीय क्षेत्र कांकेर माननीय सांसद मोहन मंडावी जी से दल्लीराजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी जी से फोन पर वार्तालाप करते हुए निम्न दो विषय पर चर्चा किया गया / दल्लीराजहरा के माइंस क्षेत्र व बालोद जिला के आस पास के गांव के लोग चिकित्सा के नाम पर दुर्ग भिलाई हॉस्पिटल पर आश्रित है और जैसा कि देखा जा रहा है कि बी एस पी हॉस्पिटल सेक्टर - 9 मे उचित ईलाज और डॉक्टर के अभाव में भारी संख्या मे मौत हो रही है भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा यह बताया गया की भिलाई के लोगो द्वारा शिकायत आया है कि भिलाई सेक्टर -9 हॉस्पिटल मे ईलाज सही नही चल रहा है डॉक्टर नहीं आ रहे है जिसकी वजह से कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौतों की संख्या बड़ रही है /
इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों से चर्चा हुआ जिसमे कहा गया कि वहा सुचारू रूप से ईलाज का प्रबंध किया जाए /
इस स्थिति को बताते हुए हमारी इच्छा है कि आपके माध्यम से इस विषय को संज्ञान मे लेकर अधिकारियों से चर्चा करे और उचित कार्यवाही करते हुए मरीजो का बेहतर ढंग से ईलाज करने के लिए कहा जाए और दूसरा विषय यह है कि दल्लीराजहरा मे बीएसपी हॉस्पिटल जो कि प्रायः बंद कि स्थिति मे होती है जहा करीब २०० बैड खाली रहता है जिसे बी एस पी हॉस्पिटल को २०० बैड का कोवीड सेन्टर बनाया जा सकता है जिससे बालोद क्षेत्र के आसपास गांव के लोग दल्लीराजहरा मे ही चिकित्सा का सुविधा प्राप्त कर सके सांसद मोहन मंडावी और जिला कलेक्टर के माध्यम से दल्लीराजहरा के बीएसपी हॉस्पिटल को कॉविड सेन्टर बनाया जाए /
सी .एन .आई .न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.