Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 10, 2021

उप स्वास्थ्य केन्द्र जगमड़वा 3 दिन से बंद, ग्रामीण हो रहे परेशान।*

 *उप स्वास्थ्य केन्द्र जगमड़वा 3 दिन से बंद, ग्रामीण हो रहे परेशान।*


गंडई- उप स्वास्थ्य केंद्र (एच डब्ल्यू सी) जगमड़वा पिछले 3-4 दिनों से बंद है। आए दिन स्वास्थ्य खराबी पर जगमड़वा, रैमड़वा एवं ठण्डार सहित आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य उपचार के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र बन्द होने से ग्रामीणों के पास गंडई के स्वास्थ्य केंद्र के अलावा और कोई अस्पताल नहीं है जहाँ कोरोना जांच और टीकाकरण के कारण वहाँ भी भीड़ बनी हुई है और केवल आपातकालीन मरीजों का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जगमड़वा उपस्वास्थ्य केंद्र में केवल 2 ही स्टाफ हैं और उन्हें भी कोरोना टीकाकरण के लिए अन्य स्थान पर ड्यूटी लगा दिया गया है। इस स्थिति में एक भी स्टाफ नही होने पर पिछले 3-4 दिनों से स्वास्थ्य केंद्र बंद रहने से ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही है, एवं ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया है कि कम से कम एक स्टाफ को उपस्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित रहने का आदेश दें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad