पंंकज शर्मा, रायपुर : राजधानी रायपुर में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी। 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। पेट्रोल पम्पो में सरकारी वाहनों, एम्बुलेंस, ई-पास, मीडियाकर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और छत्तीसगढ़ में बिना रुके एक राज्य से दूसरे राज्य जाने वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा। अन्य वाहनों को पेट्रोल डीजल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 9 अप्रैल से लगने वाला लॉकडाउन कितना सख्त रहेगा?
वहीं दूध पार्लर, न्यूज़ पेपर हाकरों के लिए सुबह 6 बजे से 8 बजे और शाम को पांच से 6.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही पार्लरो से कहा गया है कि इस बार दुकानों को बंद रखेंगे और दूकान के सामने कोरोना गाइडी लाइन का पालन करते हुए वितरतन किया जायेगा। इसके साथ ही इस बार सभी बैंको के साथ सभी प्रायवेट और सरकारी संस्थाओं को बंद करने के भी निर्देश दिए गए है।
इसके साथ ही इस बार सभी बैंको के साथ सभी प्रायवेट और सरकारी संस्थाओं को बंद करने के भी निर्देश दिए गए है। रसोईगैस के लिए ऑनलाइन बुकिंग की स्वीकार्य जाएंगे और एजेंसियों की और से घर पहुंच सेवा दी जाएगी। इस लॉकडाउन के दौरान जिले के सभी मदिरा दुकाने बंद रहेंगे। धार्मिक स्थलों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए है। मान्य परिचय पत्र दिखाने पर ही वैक्सीनेशन पर छूट मिलेगी। अस्पताल और एटीएम खुले रहेंगे। सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी की सुविधा रहेगी।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.