छत्तीसगढ़...
जिला-बालोद ,दल्लीराजहरा
दिनांक - 07/04/2021 को
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से अपील की है कि समाज के सभी वर्गों और अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोग कोरोना वैक्सीन का टीका लगावाये साथ ही मुश्ताक अहमद ने समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से अपील की है कि केरोना वेक्सीन का टीका लगवाने के लिए सभी वर्गों के लोगों को प्रेरित करें और उनमें जागरूकता पैदा करें /
जिससे सोशल मीडिया में जो गलत भ्रांतियां फैलाई जा रही है उस पर कोई विश्वास न करें और निडर होकर केरौना वेक्सीन का टीका लगवाने में स्वयं आगे आए।
साथ ही समाज के बुद्धिजीवी आगे बढ़कर लोगों केबीच प्रचार-प्रसार करें और प्रशासन का भी भरपूर सहयोग करें क्योंकि कोरोना मरीज के बढ़ती संख्या चिन्ता का विषय है अब यह दिन-प्रतिदिन एक चुनौती बनती जा रही है बरतना हम सबकी जिम्मेदारी है।
मास्क लगाना हाथों को समझ-समय धोते रहनाज़्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करते हुए कोरोना वैक्सीन की टीका लगाने हेतु अपने साथ-साथ सभी समाज के लोगों को भी प्रेरित करना हम सभी का कर्तव्य है। साथ ही जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने लोगों से अपील करते हुए कही है की शासन द्वारा प्रदत कोविड 19 की वैक्सीन की टीका 45 वर्ष सेऊपर के लोंगों को लगवाना अनिवार्य है / तभी हम और हमारा समाज इस कोरोना जैसे जानलेवा वायरस सेसुरक्षित रह सकेगा।
साथ ही शासन द्वारा जारी की गई गाईड लाईन का भी पालन करना व कराना हमारी जिम्मेदारी है।
हमें अपने आपको कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए परहेज जरूरी है। लोगोंको जागरूक करना और स्वयं भी जागरूक बनके रहना हैअनुशासन ही देश को महान बनाता है आगे जिला मंत्री ने कहा कि ईस समय हमारा देश कोरोना जैसे भयानक वायरस के प्रकोप की त्रासदी झेलने की चपेट में आ चुका है।
इसलिए सभी समाज के लोंगों को भी आगे आकर लोंगो के बीच प्रचार-प्रसार करनेकी जरूरत है। कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी से हम तभी जंग जीत पायेंगे जब हम अपने आपको एक जिम्मेदार ब्यक्ति समझ कर व्यवहार करेंगे और तभी हम शासनप्रशासन के साथ मिलकर केरोना वायरस हरा सकेंगे। साथ ही मुश्ताक ने भारतीय मजदूर संघ जिला के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बन्धुओं से भी अपील की है कि केरोना वायरस से आज पुरा देश लड़ रहा है हमें भी अपने जिले में ईस लड़ाई को जितना है और ईसके लिए हमें लोगों में जागरूकता पैदा करना है और शासन प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाईड लाईन का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।और ईस कार्य में सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना है।और जो ईस बीमारी से पीड़ित हैं उनका मनोबल बढ़ाने का भी कार्य करने को कहा है और यथासंभव उनकी और उनके परिवार की मदद भी करनी है।जिससे हम अपने जिले में केरोना वायरस को हरा सके।
मुश्ताक अहमद अंसारी जिला मंत्री भारतीयमजदूर संघ जिला.
सी .एन .आई .न्यूज़ के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.