Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, April 20, 2021

वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों को पैसा दे, यह पैसा केंद्र सरकार का नहीं पब्लिक का है - स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव,

बिलासपुर कोटा


कोटा - केंद्रीय बजट में 30 हजार करोड रुपए टीके के लिए आवंटित है। केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 से ज्यादा उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। इसमें राज्यों को भी टीका खरीदना पड़ेगा हालांकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 50 फ़ीसदी वैक्सीन भारत सरकार खुद खरीदेगी क्योंकि पहले जिन्हें  फ्री में टीका लगा उन्हें फ्री में ही‌ लगेगा इस बीच छत्तीसगढ़ में सियासत भी तेज हो गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों को पैसा दे यह पैसा केंद्र सरकार का नहीं पब्लिक का है। केंद्रीय बजट में 30 हजार करोड रुपए टीके के लिए आवंटित है। 
 सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाने पर मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे। इसके अलावा सिहदेव ने वैक्सीन को खुले बाजार से खरीदने की प्रक्रिया को आपत्तिजनक बताया है। यह निर्णय दूरदर्शी नहीं है। इससे अव्यवस्था व भगदड़ की स्थिति निर्मित हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य सरकार को अपने खर्च पर करीब 91 लाख लोगों को वैक्सीन लगाना पड़ सकता है। इसके लिए वैक्सीन की खरीदी कैसे होगी, उसकी कीमत कितनी होगी अभी तय नहीं है। सरकार को इसके लिए बजट की भी व्यवस्था करनी होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जल्द ही इसकी व्यवस्था हो जाएगी।

सी एन आई न्यूज़ के लिए  कोटा से रामनारायण केवट की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad