Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 18, 2021

विकास - विश्वास और व्यापार से बदलेंगे बंगाल का माडल - अमित शाह

  



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


कोलकाता --  हम बम , बंदूक और बारूद का मॉडल विकास , विश्वास और व्यापार से बदलेंगे। घुसपैठिये बंगाल के लोगों के हक का रोजगार लेते हैं , यहां के लोगों के हक का राशन ले जाते हैं , बंगाल के अंदर कानून व्यवस्था को बिगाड़ते हैं। घुसपैठ को रोकने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है और कोई नहीं कर सकता।

      उक्त बातें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज पूर्व वर्धमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी सभा में सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुये कहा।  उन्होंने ममता बनर्जी के आडियो पर हमलावर होते हुये कहा कि पिछले दिनों दीदी का एक ऑडियो सामने आया जिसमें वो कहती हैं कि कूचबिहार में जो चार लोग दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गये हैं उनके शव के साथ जुलूस निकालना है। दीदी शर्म करो, मृत लोगों के साथ भी आप राजनीति कर रही हो।  गृहमंत्री शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर ममता को घेरते हुये आगे कहा कि घुसपैठिये बंगाल के लोगों के हक का रोजगार लेते हैं‌ बंगाल के लोगों के हक का चांवल , राशन ले जाते हैं , बंगाल के अंदर कानून व्यवस्था को बिगाड़ते हैं। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि घुसपैठ को रोकने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है और कोई नहीं कर सकता।अमित शाह ने रैली में कहा कि दीदी के पास बंगाल के विकास के लिये कोई एजेंडा नहीं है। दीदी बंगाल में 12 मिनट भाषण करती हैं और 10 मिनट पीएम मोदी को और मुझे गालियां बोलती हैं , दो मिनट सुरक्षा बलों को कोसती हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल का युवा आज रोजगार के लिये बंगाल से बाहर जा रहा है। हमने तय किया है कि पांच साल के अंदर हर परिवार से एक व्यक्ति को रोजगार देने का काम भाजपा सरकार करेगी। इसके अलावा कोरोना के बढ़े मामलों के बीच आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक रोड शो में भी भाग लिया।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad