Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 18, 2021

विधायक प्रतिनिधि रवि शुक्ला ने भाजपा नेता के बयान को खोखला बताते हुए कहा

 छत्तीसगढ़  


जिला राजनांदगांव


 डोंगरगांव। विधायक प्रतिनिधि रवि शुक्ला ने भाजपा नेता के बयान को खोखला बताते हुए कहा


कि विधायक दलेश्वर साहू ढिढोरा पीटने पर भरोसा नही करते हैं इसलिए कोरोना काल मे पीड़ितों की मदद प्रचार से दूर रहकर लगातार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद जो कर रहे हैं वह उनकी जिम्मेदारी है। अगर यही पहले होती तो यह दिन देखने नहीं मिलते।

 श्री शुकला ने भाजपा  नेता के बयान को  सस्ती लोकप्रियता पाने का जरिया बताया है। उन्होंने कहा कि मुश्किल घड़ी में सभी को संगठित होकर कार्य करना चाहिये तब लोग ओछी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधायक साहू ने बीते साल निजी खर्चे और अपने ट्रेक्टर का उपयोग कर कई जगहों को सेनेटाइज करवाया था साथ ही जरूरतमन्दो को राशन और आर्थिक मदद की थी। विधायक साहू सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री की  घोषणा के पहले ही 5 लाख की स्वीकृति दी थी यह राशि डोंगरगांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंच चुकी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी विधायक साहू  नियमो का पालन करते हुए  लोगो की  मदद कर रहे हैं निजी खर्चे से जरूरतमंदों को राशन एवं उपचार की सुविधा मुहैया करा रहे हैं जिसका लाभ जिले भर के लोगो को मिल रहा है। श्री साहू बेड,आक्सीजन की व्यवस्था करने के साथ  रेडमिसिविर  इंजेक्शन निजी राशि से उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को कुछ बोलने के पहले डोंगरगांव भाजपा अध्यक्ष से पूछ लेना चाहिए  विधायक से उन्हें मदद मिली या नही?  उन्होंने बताया कि जरूरत को देखते हुए  50 बेड पूरे सिस्टम के साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही  अपनी तनख्वाह का उपयोग रेडमिसिविर इंजेक्शन और जरूरी चीजों को लाने में कर रहे हैं।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad