जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं जवानों ने गीदम से दंतेवाड़ा तक मुख्य मार्ग में किया फ्लेग मार्च
लाॅकडाउन में सहयोग प्रदान कर कोविड से बचाव करने किया आग्रह
दंतेवाड़ा 18 अप्रैल 2021।कोविड संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर जिले में 18 अप्रैल को प्रातः 6 बजे से 27 अप्रैल को रात्रि 12 बजे तक घोषित लाॅकडाउन को ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं जवानों ने गीदम से दंतेवाड़ा तक मुख्य मार्ग में फ्लेग मार्च कर आम नागरिकों और व्यावसायियों से लाॅकडाउन मेें सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान अधिकारियों ने कोविड संक्रमण से बचाव करने के लिए मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने, साबुन से हाथ की धुलाई करने और घर में ही सुरक्षित रहने की समझाईश नागरिकों को दी। वहीं लाॅकडाउन के दौरान अतिआवश्यक सेवाओं को जारी रखने के अलावा अन्य किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान को नहीं खोलने का आग्रह व्यावसायियों से किया गया। इस दौरान एसडीएम श्री अबिनाश मिश्रा , अपर पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रीति दुर्गम,सीएमओ श्री एल एस मरकाम, नायब तहसीलदार श्री सौरभ कश्यप सहित जिला प्रशासन , नगर निगम के अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी तथा पुलिस जवान मौजूद थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.