जिला मुरैना थाना सिहोनिया वीरेंद्र परिहार की रिपोर्ट
अम्बाह के ग्राम पंचायत भिडोसा जनपद पंचायत अम्बाह के गांव भिडोसा में सरपंच के खिलाफ जाने की हिम्मत कोई नही करता है इतना भय का माहौल बना हुआ है सरपंच के द्वारा निर्माण कार्यो में गड़बड़ी कराई जाने पर अगर कोई विरोध करता है तो उसको सरपंच की पिटाई का सामना करना पड़ता हैं
सरपंच के द्वारा मनरेगा कार्यो में घोटाला कोई भी मजदूर न लगाना पूरा मशीनों द्वारा करवाना इसकी शिकायत महेंद्र सिंह तोमर ने की तो सरपंच एवं उसके बेटे ने मिलकर उन लोगो पर लाठियों से हमला किया और उनको इलाज के लिए मुरैना रेफर किया गया इसके समाचार को लगभग 5 महीने पहले दैनिकभास्कर ने बड़े तरीके से छापा था लेकिन ब्लॉक में बैठे अधिकारियों के द्वारा उस पर किसी भी गड़बड़ कार्य पर कार्यवाही नही हुई पानी के लिए रखा टैंकर भी जर्जर हो गया उसको दुरस्त कराने के लिए पैसा आया लेकिन पानी का टैंकर सही नही हुआ गांव कोई प्रोग्राम होता हैं तो पानी के लिए दूसरे गांव से टेंकर लाना पड़ता हैं पूरा गांव कीचड़ मय डला हुआ है साफ सफाई कुछ नही लोगो जाने आने में समस्या होती हैं गांव के लोगो का कहना है कि कहना है कि हमने हर विभाग में हर अधिकारी से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई




















































No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.