देव यादव
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़
बेमेतरा 19 अप्रैल 2021-कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर कोरोना वायरस कोविड-19 से बढ़ते संक्रमण की रोकथाम तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने एवं आवश्यक सहायता हेतु नवीन कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर शासकीय पं.जवाहर लाल नेहरु कला एवं विज्ञान स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कोबिया बेमेतरा मे अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें अवीनाश अगलावे क्रीडा अधिकारी 9754342080 की प्रातः 09 बजे से शाम 05 बजे तक, डाॅ. मुरलीधर पटेल सहायक प्राध्यापक 8770540018, मोतीराम साहू सहायक ग्रेड-02, श्री आशोक साहू भृत्य की प्रातः 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक, डी.आर.साहू सहायक प्राध्यापक 9424111762, भजन सोनी लैब टैक्नीशियन, श्री दामोदर भृत्य की दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक, मोहम्मद फिरोज खान सहायक प्राध्यापक 7000589979, प्यारेलाल देहरवाल लैब अटेनडेंट, रविन्द्र साहू भृत्य की रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक ड््यूटी लगाई गई है।
उक्त दर्शित अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित तिथि एवं समय पर नवीन कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर मे उपस्थित होना सुनिश्चित करें। टीम 02 से 04 हैंड ओवर के पश्चात ही कार्य मुक्त होंगे। इस आदेश मे आवश्यकतानुसार ड्यूटी अवधि मे वृद्धि की जा सकती है। नवीन कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर के नोडल अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सिंह प्राचार्य नवोदय विद्यालय खिलोरा बेमेतरा 9406320489 एवं सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती आरती दत्ता प्रभारी अस्पताल सलाहकार कार्यालय मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा 6261994310 रहेंगे। इनके द्वारा सम्पूर्ण नवीन कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर से संबंधित कार्य संचालित किया जावेगा।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.