देव यादव
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़
बेमेतरा 19 अप्रैल 2021-भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा कौविड-19 से पीड़ित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक वश्तु मेडिकल आॅक्सीजन का जिले मे संचालित अस्पतालों मे सुलभ वितरण तथा परिवहन सुनिश्चित करने हेतु जिले मे मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने आदेश जारी कर बेमेतरा अन्तर्गत संचालित अस्पतालों मे मेडिकल ऑक्सीजन की सुलभ उपलब्धता एवं सुचारु परिवहन की व्यवस्था हेतु मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष स्थापित किया गया है। जिसके क्रियान्वयन हेतु कमल सिंह मीणा महाप्रबंधक जिला उद्योग बेमेतरा 7987626095, विवेक सिन्हा जिला परिवहन अधिकारी 9981441262, डाॅ.सतीश शर्मा मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा 9465246080, राजू कुर्रे खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन बेमेतरा 6261633924 की ड्यूटी लगाई गई है जो अस्पतालों मे मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं निरंतरता सुनिश्चित करेंगे एवं आपूर्ति न होने की स्थिति मे राज्य स्तरीय समिति से समन्वय कर समस्या का निराकरण करेंगे।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.