गुण्डरदेही । ग्राम बरबसपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं आदिवासी नेता रोमन सिंह ठाकुर का आकस्मिक निधन सोमवार को हो गया । उनके निधन पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है । उनकी कमी हमेशा महसूस होगी ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देकर उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करे । इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू मानसिंह सार्वा ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस परिवार की ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित कि ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.