सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव
बेमेतरा 08 अप्रैल 2021-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने आज एक आदेश जारी कर कहा कि कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिले के सभी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी लगे हैं, यह एक अपात स्थिति है, जिसमे सभी की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। अतः जिले के समस्त डाॅक्टर्स, नर्सेस, स्वास्थ्य अधिकरी एवं अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं उनके अधिनस्त को यह निर्देश दिये है कि वे कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम हेतु सौंपे गये कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं तत्परता से संपादित करें तथा इस दौरान मुख्यालय में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहे, ताकि उन्हे आवश्यकतानुसार कोरोना वायरस की आपातकालीन परिस्थिति मे कार्य हेतु नियुक्त किया जा सके। अनुपस्थिति की दशा मे संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.