Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 8, 2021

भारत एवं सेशेल्स के बीच आयोजित हुआ वर्चुअल बैठक

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


नई दिल्‍ली -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय मूल के सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलावन ने आज एक वर्चुअल मीटिंग की। पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामकलावन संयुक्त रूप से सेशेल्स में नये मजिस्ट्रेट कोर्ट भवन का उद्घाटन किया। वर्चुअल बैठक के दौरान भारत ने सेशेल्स में तेजी से चलने वाली गश्त पोत को सौंपा। इस मौके पर भारत से दान में दी गई वैक्‍सीन के सेशेल्‍स के राष्‍ट्रपति ने शुक्रिया अदा किया। सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलावन ने कहा कि सेशेल्स और भारत दो महीने से कम समय में हम राजनयिक संबंधों की औपचारिक स्थापना के 45 वीं वर्षगांठ मनायेंगे। भारत से हमें जो समर्थन मिला है, उसने सेशेल्स के सामाजिक-आर्थिक विकास में बहुत योगदान दिया है। उन्‍होंने कहा कि कोविशिल्ड वैक्सीन की 50,000 खुराक के अपने दान से भारत की परस्‍पर निर्भरता का इससे बेहतर उदाहरण क्या हो सकता है। इस कीमती दान के कारण हम अप्रैल 2021 तक 70 फीसदी हर्ड इम्‍युनिटी हासिल करने के लक्ष्य के पास हैं और अपने देश को व्यापार के लिये फिर से खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति वैवेल रामकलावन को निर्वाचित होने पर बधाई दी थी। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की प्रतिभाओं ने देश-विदेश हर जगह परचम लहराया है। रामकलावन भी इसी बिहार के हैं। रामकलावन के पूर्वज बिहार के गोपालगंज जिले के थे। करीब 135 साल पहले उनके परदादा मॉरीशस चले गए थे फिर वहां से सेशेल्स पहुंचे। बताते चलें प्रधानमंत्री के 'सागर' (सिक्युरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) कॉन्सेप्ट में सेशेल्स का मुख्य स्थान है। इन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन सेशेल्स के ढांचागत , विकासात्मक और सुरक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत की विशेष और आजमायी हुई भूमिका को दर्शाता है और भारत और सेशेल्स के लोगों के बीच गहरे और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रमाण है। बता दें कि हिंद महासागर में सेशेल्स 115 द्वीपों वाला देश है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad