मुंगेली छत्तीसगढ़
राज्य शासन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री आर प्रसन्ना ने आज जिले के विकास खण्ड पथरिया के ग्राम पंचायत मुख्यालय सकेरी पहुॅचे और वहां कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा के साथ चाौपाल लगाई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री आर प्रसन्ना ने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं के साथ-साथ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृत और निर्मित कार्यो की जानकारी प्राप्त की। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत सकेरी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बड़ी संख्या में रोजगार मूलक कार्य प्रारंभ किये गये है। जिसमे अनेक जरूरतमंद लोगांे को रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होने उनसे उनकी मजदूरी भुगतान, जाॅब कार्ड, तालाब गहरी करण कार्य, डबरी निर्माण, नवीन तालाब निर्माण, नाला जीर्णोद्धार सहित अन्य कार्यो के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होने ग्राम पंचायत सकेरी के आश्रित ग्राम कान्हरपुर में 16 लाख रूपये की राशि ने निर्मित नवीन तालाब के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास और जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्य पालन अधिकारी हरजीत सिंह हुरा, जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्य पालन अधिकारी नारायण बंजारा, ग्राम के सरपंच सत्य कुमार नवरंग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।
सी एन आई न्यूज के लिए मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.