जिला मुंगेली
मुंगेली - राज्य शासन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर प्रसन्ना ने आज कलेक्टर पी.एस एल्मा के साथ जिले के विकास खण्ड पथरिया के ग्राम पंचायत सकेरी के आश्रित ग्राम कन्हारपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना तहत 16 लाख रूपये की राशि से निर्मित नवीन तालाब का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होने संबंधितों से तालाब कार्य में संलग्न मजदूरों, उनकी मजदूरी भुगतान, जाॅब कार्ड आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर प्रसन्ना ने तालाब निर्माण कार्य से जुडे़ अधिकारियों की जवाब से तसल्ली नहीं होने पर उन्होने भरी दोपहरी में ग्राम कन्हारपुर के सांस्कृतिक मंच में खाट पर बैठकर ग्रामीणों की बैठक ली और उन्होने नवीन तालाब निर्माण कार्य से संबंधित एक-एक श्रमिकों से मजदूरी भुगतान, श्रमिक जाॅब कार्ड, निर्माण कार्य में संलग्न मेठ की उपस्थिति आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और उन्होने 45 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को टीका लगवाने की सलाह दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास और जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्य पालन अधिकारी हरजीत सिंह हुरा, जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य कार्य पालन अधिकारी नारायण बंजारा, ग्राम के सरपंच सत्य कुमार नवरंग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।
सी एन आई न्यूज के लिए मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.