कोरोना गाईडलाईन का करे पालन,बिरसा बुद्धजीवियों की अपील।
सालेटेकरी।जिस तेजी से देश मे कोरोना का संक्रमण फैल रहा है उससे पूरा देश चिंतित है जिसका निवारण है दो गज दूरी बनाकर रहना और मास्क का नियमित उपयोग से इस महामारी से बचा जा सकता है।इस भयंकर महामारी को देखते हुए दुर्गा संचालन समिति एवं व्यापार प्रकोष्ठ बिरसा ने आमजन से अपील किया है कि दो गज दूरी मास्क है जरूरी।मास्क नही तो बात नही,मास्क नही तो सामान नही।चूंकि देश के अन्य राज्यो की तरह मध्यप्रदेश में भी कोरोना महामारी बहुत तेजी से फैल रहा है जिसका एकमात्र विकल्प है मास्क और दूरी।हालांकि जिला में बड़े पैमाने पर कोविड19 का वैक्सिनेशन का कार्य किया जा रहा है इसके बाद भी हमे सरकार द्वारा लागू किया गया कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए।दीपक शरणागत, प्रह्लाद शिव,लखन पांचवे,रामकिसन मराठे,राहुल शरणागत,मुकेश पटले आदि ने दो गज दूरी मास्क है जरूरी।मास्क नही तो सामान नही देने की बात कही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.