Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 11, 2021

यशवंत शरणागत बने बौद्धिक विकास मंच के प्रान्तीय अध्यक्ष

 यशवंत शरणागत बने बौद्धिक विकास मंच के प्रान्तीय अध्यक्ष


            ( जनता की सेवा ही मेरे जीवन का उद्देश्य है - शरणागत )                        उकवा - क्षेत्र के समाज सेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत शरणागत को मिशन न्यू इंडिया नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य की सहमति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यभारत जोन के प्रभारी सूरज ब्रम्हे के द्वारा महाकौशल प्रान्त बौद्धिक विकास मंच का प्रान्तीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि यशवंत शरणागत रामायण मंडली के अध्यक्ष रहते हुवे वर्षों रामायण का पाठ करते रहे। जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुवे जनसंघ के उम्मीदवार मुकुन्दीलाल साहू के चुनाव प्रचार में पर्चे बाटने के कार्यों से राजनीति में प्रवेश किये। बैहर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. सुधन्वा सिंह नेताम की नीतियों से प्रभावित होकर पुराण कुमार आडवाणी के नेतृत्व में पार्टी का कार्य करते रहे। इस बीच यशवंत शरणागत बी.जे.पी. परसवाड़ा मण्डल के महामंत्री, उपाध्यक्ष तथा अध्यक्ष भी निर्विरोध निर्वाचित हुवे। इन पदों पर रहते हुवे विपक्ष की भूमिका निभाते हुवे जनता की समस्यों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाकर जनता को उन समस्याओं से निजात दिलाने का काम किया। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के जिले के दिग्गज नेताओं के सम्पर्क में आये। श्री शरणागत किसान मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष भी रहे। भारतीय मजदूर संघ उकवा शाखा के साथ भी इन्हें काम करने का अवसर मिला। इन्हें सांसद प्रतिनिधि भी बनाया गया। लंबित पंचामा बांध के निर्माण के लिए वर्षो से संघर्ष किये। श्री शरणागत ने पंचामा बांध के लिए शपथ लिया था कि जब तक बांध नही बनेगा तब तक मैं दाढ़ी नही बनाऊंगा। और जब तक पंचामा बांध नही बन गया तब तक ये दाढ़ी नही बनाये। बांध का कार्य पूर्ण होने के बाद ही अपनी दाढ़ी छोटी किये हैं। अब उनका कहना है कि जब तक नहर के माध्यम से किसानों के खेतों में पानी नही पहुंचता मैं दाढ़ी में अस्तुरा नही चलवाऊंगा। अभी नहर का काम चालू है। श्री शरणागत जी राजनीति के साथ-साथ समाज मे चल रही कुरूतियों पर भी रोक लगाने का काम किया। आप पंवार क्षत्रिय समाज सर्कल कमेटी पोंडी उकवा के सचिव तथा अध्यक्ष भी रहे। साथ ही पंवार राम मंदिर ट्रष्ट बैहर में उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। श्री शरणागत जी उकवा ग्राम के पंच, जनपद पंचायत परसवाड़ा में जनपद सदस्य तथा वन सभापति के रूप में भी कार्य किया है। अब श्री शरणागत को मिशन न्यू इंडिया नरेंद्र मोदी विचार मंच में बौद्धिक विकास मंच महाकौशल प्रान्त के प्रान्तीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में श्री शरणागत ने कहा कि जो जिमेदारी उन्हें दी गई है उसका वे जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करते हुवे संगठन को मजबूत बनाकर मा. मोदी जी के हाथों को मजबूत बनायेगें। साथ ही संगठन के माध्यम से जनता की सेवा करेगें। क्योंकि उनके जीवन का उद्देश्य ही जनता की सेवा है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्रीय लोगों ने उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad