जंगलों मे लग रहे आग को ले कर वन विभाग की टीम दिन रात डटे है मैदान मे!
ग्रीष्म का मौसम आते ही जंगलों मे आग लगती जा रही है कोरिया जिले के सोनहत छेत्र मे भी आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। आग लगने से न केवल वन संपदा को नुकसान हो रहा बल्कि वन्य जीव जंतुओं का जीवन भी संकट मे पड़ गया है |
वनो को आग से बचाने के लिए वन विभाग निरंतर कार्य कर रही है सोनहत वन परिक्षेत्र अधिकारी एस.एन मिश्रा ने बताया जंगलों की आग को रोकने रोकने के लिए हम विशेष प्रयास कर रहे हैं वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी इसे रोकने के लिए दिन-रात मैदान में डटे हुए हैं एवं दिन-रात क्षेत्रों में गश्त लगा कर लोगों को समझाया जा रहा है व एस एन मिश्रा ने यह भी कहा जंगलों की आग को रोकने में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ सभी की सहभागिता बहुत जरूरी है जंगलों में आग लगने की घटना के बारे में लोग तुरंत अपने नजदीक के वन विभाग के कर्मी को जानकारी दे सकते हैं साथ ही कहा कि महुआ बीनने वाले ग्रामीणों के द्वारा झाड़ियों को जलाया जाता है जिससे आग जंगलों तक पहुंच जाती है।
इसी प्रकार वनों को बचाने के लिए वन्य कर्मचारियों द्वारा सड़क किनारे पड़े सूखे पत्तों को एकत्रित कर जलाया जा रहा है जिससे आग जंगलों तक ना पहुंच सके एवं जंगलों को किसी प्रकार के नुकसान ना हो।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.