देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा जिला के नवागढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत बेल्टुकरी जहां आज भी रोजगार गारंटी के तहत कार्य मनरेगा का निरंतर जारी है लाग डाउन होने, 144 धारा होने तथा इतने भारी मात्रा में कोरोनावायरस मरीज के रूप में आने के बावजूद भी सरपंच पति का इस बात से बेखबर है ऐसा लग रहा है। रोजगार गारंटी की कार्य में नाही रोजगार सहायक उपलब्ध रहता है नाही सचिव यहां तक कि सरपंच भी कभी नहीं आती और सरपंच पति हमेशा कार्य में रहता है
-- आज पूरे विश्व में कोरोनावायरस ने अपनी दस्तक इस कदर दी है कि आज की दिनांक में पूरा देश, पूरा राज्य, जिला यहां तक कि अब ग्रामीण अंचल से ही इतने भारी मात्रा में कोरोना मरीज मिल रहे हैं कि शासन-प्रशासन स्वास्थ्य विभाग अधिकारी पुलिस वर्ग कर्मचारी सभी इन्हीं सभी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं कि जैसे तैसे करके कोरोनावायरस ग्रामीण अंचल में ना रहे और धीरे धीरे कोरोना मरीजो की संख्या कम होकर स्वस्थ हो जाए लेकिन कोरोनावायरस इस कदर फैली हुई है पूरे देश के अलावा राज्य में और बेमेतरा जिला में तो हदही कर दी है क्योंकि अभी आज दिनांक तक कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है कई रोजाना 500 से 1000 की तादाद में कोरोनावायरस की पुष्टि हो रही है और कितने ही लोग इस महामारी से त्रस्त हो चुके हैं और उनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है उसके बावजूद भी ग्राम पंचायत बेल्टुकरी में लोग इतने मस्तमौला अंदाज में रोजगार गारंटी का कार्य बखूबी से निभा रहे हैं जैसे लगता है कि गांव में कभी कुछ हुआ ही नहीं है और कभी हो ही नहीं सकता आज इतने हल्के में लेने का क्या कारण है यह तो सरपंच पति ही बता पाएंगे क्योंकि अगर चाहे तो सरपंच अपनी सोच को बदलकर भीड़भाड़ वाली काम ना कराए और उनके क्षेत्र में कोरोनावायरस ना निकले लेकिन फिर भी आज दिनांक तक लगातार मनरेगा का कार्य जारी है इस विषय में क्या सोच रखते हैं ग्राम पंचायत सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि,उपसरपंच, सचिव या पंचायत के पदाधिकारी यहां तो उनकी मानसिकता ही जाने।
-- मुझे बिल्टुकरी में मनरेगा का कार्य चलने की जानकारी मिली है उसे मैं अगर जारी है तो बंद करवा देता हूं अभी स्थिति भयावह है और ज्यादा लोग होने की दशा में स्थिति बिगड़ जाएगी
नरपत लाल साहू
मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवागढ़
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.