देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 11 मई 2021-छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा एक पत्र जारी कर राज्य के समस्त कलेक्टरों को निर्देशित किये हैं कि जिले मे आकस्मिक वर्षा एवं ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली के कारण जन-धन की हानि हुई है। असामयिक वर्षा से खड़ी फसलों को भी क्षति हुई है। अतएव प्राकृतिक आपदा से हुई जन हानि, मकान क्षति, पशुहानि हेतु राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 मे निहित प्रावधान अनुसार प्रभावित व्यक्तियों को नियमानुसार भुगतान करने की कार्यवाही करें तथा प्रपत्र-1 मे जानकारी प्रेषित करें।
आसामयिक वर्षा से हुई फसल क्षति का राजस्व, कृषि तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को दल गठित कर विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाकर कृषकवार क्षति का आंकलन कर 33 प्रतिशत से अधिक वास्तविक क्षति के संबंध मे देय अनुमानित आर्थिक अनुदान सहायता राशि की जानकारी संलग्न प्रपत्र-2 मे सात दिवस के भीतर इस विभाग के ई-मेल आई डी cgrelief@gmail.com या फैक्स क्रमांक 0771-2510823पर उपलब्ध कराने करावें। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने बेमेतरा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदारों, उप संचालक कृषि को इस संबंध मे तंथ्यात्मक जानकारी निर्धारित प्रपत्र-1 एवं प्रपत्र-2 मे तैयार कर तत्काल संबंधित कार्यालय मे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.