Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 12, 2021

रबी फसल के लिए मंडी को तत्काल प्रारंभ करे - पुष्पेंद्र चंद्राकर

गुण्डरदेही । जिला पंचायत सदस्य व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से अनाज मंडियों को तत्काल प्रारंभ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में मंडी बंद होने से किसानों को अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा है और वे अपनी फसलों को औने पौने दामों पर बेचने पर विवश हैं।

 बेमौसम बारिश की मार झेलने के बाद किसानों के हाथ कुछ फसल प्राप्त हुई है । वो भी सरकार की गलत नीतियों की भेंट चढ़ गई है। स्वयं को किसानों के सच्चे हमदर्द बताने वाले प्रदेश की कांग्रेस सरकार मंडियों न खोलकर क्या संदेश देना चाहती है । इसे स्प्ष्ट करें। पूरा प्रदेश आज कोरोना के संकट से जूझ रहा है । लेकिन सरकार को न तो आम जनता की चिंता है । और न ही किसानों की । उन्हें चिंता है तो सिर्फ शराब की। उन्हें किसानों की चिंता होती तो रबी फसल की खरीदी के लिए मंडियों को खोलने की छूट प्रदान करती लेकिन ऐसा न कर वे किसानों को शोषण होने पर मजबूर कर रही है।

सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad