देव यादव सी एन आई
बेमेतरा 12 मई 2021-कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम हेतु भारत सरकार गृह मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों एवं मार्गदर्शक मानक प्रचालन प्रक्रियाओं के परिपालन मे तथा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रायपुर (छ.ग.) द्वारा लिए गये विडियों कान्फ्रेंसिंग मे भारत शासन के निर्देशानुसार जिला बेमेतरा के ग्रामीण/शहरी क्षेत्र के माइक्रों कन्टेनमेंट जोन अधिसूचना को 20 दिनों की अवधि पूर्ण हो जाने के पर अधिसूचना को रद्द किया जाता है।
कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेरला के ग्राम भेड़नी को 01 अप्रैल 2021 को एवं ग्राम कुसमी को 06 अप्रैल 2021 को माईक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था। जिसके 20 दिन की अवधि पूर्ण हो जाने के कारण दोना गांवों के कन्टेनमेंट जोन अधिसूचना को रद्द किया गया है।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.