रायपुर, 13 मई 2021
शहर की सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा विगत 133दिनों चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के तहत आज दिनांक 13 मई 2021 को शहर के विभिन्न स्थानों, रेल्वे स्टेशन परिसर, फाफाडीह, मोतीबाग, शारदा चौक इत्यादि जगहों पर गरीब, असहाय, जरूरतमंदों एवं फुटपाथ में एकाकी जीवन व्यतीत करने वाले निराश्रितों, रोजी मजदूरों एवं मेकाहारा, जिला अस्पताल, डी.के.एस. अस्पताल में मरीज के परिजनों को नि:शुल्क गर्म भोजन वितरण किया गया। साथ ही ईद के पावन अवसर पर निर्धन, निम्न तबके के परिवारों, महिलाओं को राशन, कपड़े, सेंवई एवं धनराशि उपलब्ध कराया गया जिससे वह भी समाज के मुख्यधारा से जुड़कर त्योहार मना सके।
विदित हो कि वर्ष 2020 कोरोनाकाल से ही संस्था ऐसी आपातकालीन स्थिति में जनहित के लिए मानव जीवन को सुरक्षित रखने हेतु कार्य करती आ रही है एवं इस वर्ष वर्तमान में लगे लॉकडाउन में भी भुखमरी से बचाने हेतु निरंतर चार माह से सैकड़ों बेसहारा जरूरतमंदों को रोजाना दोनों वक़्त का भोजन उपलब्ध कराने के साथ साथ निम्न तबके, गरीब परिवारों को आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोगी वस्तुएं, राशन भी मुहैया करवाया जा रहा है।
संस्थापक, मोहम्मद खान के नेतृत्व में किए जा रहे भोजन वितरण कार्य में जुबैर खान, अनिल कुमार सिंग, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, फराज खान एवं अन्य लोगों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
*प्रेषक*
*मोहम्मद सज्जाद खान*






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.