महेंद्र शर्मा बंटी डोंगरगढ़-छ ग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मे छग सरकार के द्वारा प्रदेश की 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग की जनता को केंद्र सरकार व वैक्सीन कंपनियों से खरीद कर निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराया जा रहा है।
छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश और जिला अध्यक्ष पदम कोठारी के मार्गदर्शन में ब्लाक शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजीव गोमास्ता द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर के निरीक्षण एवं वैक्सीनेशन हेतु आम लोगो के मध्य प्रचार कर “मेरा बुथ कोरोना मुक्त” अभियान को सफल बनाने हेतु कालकापारा क्षेत्र मे पूर्व नपाध्यक्ष थीरज मेश्राम प्रमोद टेम्भुर्नीकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण देउडकर अजय सहारे की बनायी गयी टीम ने आज बौद्ध विहार टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लेते हुए अस्पताल स्टाफ से चर्चा कर उपस्थित जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया ।
साथ ही आम नागरिकों व युवाओं से अपील किया है कि वैक्सीन लगाने से हमारा शरीर कोरोना महामारी से मजबूती से लड सकता है अतः वैक्सीनेशन सेंटर पहुच कर छ ग कांग्रेस सरकार के निःशुल्क टीकाकरण का अधिक से अधिक लाभ उठाये और मेरा बुथ कोरोना मुक्त अभियान मे सहभागी बने।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.