Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 16, 2021

अवाम ए हिन्द द्वारा संचालित सुपोषण अभियान के 136वें दिन संस्था ने किया जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरण, आगे लॉकडाउन में भी जारी रहेगा कार्य : मो. सज्जाद खान

रायपुर, 16 मई 2021

अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के ओर से निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 136वें दिन, रायपुर राजधानी मे फुटपाथ पर गुजर बसर कर रहे निशक्तजनों, विक्षिप्त, असहाय, निर्धन, बेसाहारा गरीब जरूरतमंदो, दिहाड़ी मजदूर, ठेला रिक्शा हमाली करने वाले मजदूरों को गर्म पौष्टिक भोजन वितरण का कार्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है, जिसमें फाफडीह, जेल रोड़, मेकाहारा, शारदा चौक, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर भोजन वितरण किया गया साथ ही मेकाहारा, जिला डी.के.एस.अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज के परिजनों एवं मुसाफिरो को गर्म भोजन मुहैया कराया गया। 

आपातकालीन विषम परिस्थिति में, संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब भूखा ना रहे और ना ही भूखा सोए। इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निरतंर लम्बे समय से संस्था के संस्थापक मोहम्मद खान के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के सामाजिक हितों के लिए पद अधिकारियों व सदस्यों के साथ निरतंर कार्य किये जाते है। जरूरतमंदों के लिए संस्था द्वारा रोजाना दोनों वक़्त दोपहर एवं रात्रिकालीन को लगभग 600 लोगों के लिए गर्म भोजन मुहैय्या कराया जा रहा है और पुरे लॉकडाउन में भी यह कार्य निरन्तर जारी रहेगा।

इस मानवीय कार्य मे आज अपना बहूमूल्य समय देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ अनिल कुमार सिंग, ज़ुबैर खान, अरहम खान एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


प्रेषक :

ज़ुबैर खान,

मिडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad