दल्लीराजहरा - आज पूरा देश कोविड 19 महामारी के कारण संकट के दौर से गुजर रहा है और लगभग सभी वर्गों की आर्थिक स्थिति खराब है ओर रोजगार भी प्रभावित हुवा है वही भारत के लगभग क्षेत्रो में लॉक डाउन लगा हुवा है
वही कॅरोना के दूसरी लहर में आर्थिक रूप से जूझ रहे हमारे छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिये देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 9.5 करोड़ छोटे व सीमांत किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के तहत 19 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधा अन्नदाता के बैंकखातों में जारी की गई|
कॅरोना काल मे किसान सम्मान निधि की आठवीं क़िस्त जारी होने पर देश के किसान भाइयों की आर्थिक स्थिति सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी |
किसान सम्मान निधि जारी होने पर में इस देश के किसानों को बधाई देता हूँ ओर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का किसान सम्मान निधि की आठवीं क़िस्त जारी करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया
वही में आम जनता से अपील करता हूँ 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोग कॅरोना से बचाव हेतु वेक्सीन अवश्य लगाए ओर किसी भी प्रकार के अफवाहो पर ध्यान न दे यह वेक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है वही आपके आस पास में कॅरोना से संक्रमित लोग है तो उनकी मदद अवश्य करे।
सी. एन. आई .न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.