Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 15, 2021

माणिकेश्वर मन्दिर ट्रस्ट ने कोन्टा नगर पंचायत में बाटी सब्जियां

 


सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया

*माणिकेश्वर मन्दिर ट्रस्ट ने कोन्टा नगर पंचायत में बाटी सब्जियां*

*पिछले वर्ष 75 दिनों तक प्रवासी मजदूरों को कराया था भोजन*

*माणिकेश्वर मन्दिर ट्रस्ट आपदाओं में लोगो के साथ*



सुकमा/कोन्टा. विश्व में फैली कोरोना महामारी के प्रारंभ से लेकर अब तक कोन्टा की माणिकेश्वर मंदिर ट्रस्ट गरीब और मजदूर वर्ग की लगातार सेवा भाव के साथ मदद कर रहें। जहां पिछले वर्ष ट्रस्ट ने प्रवासी मजदूरों के लिए 75 दिन तक भोजन की व्यवस्था की थी तो वहीं इस बार सूखा राशन, सब्जियां पहुंचाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। इसके अलावा शिव भक्तों ने बाढ़ के समय भी लोगों की मदद की थी।



कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर में जिले में लगाए लॉकडाउन को देख कर नगर पंचायत कोंटा में श्री श्री श्री माणिकेश्वर शिव मन्दिर ट्रस्ट ने 21अप्रैल से सुकमा जिले में लॉकडाउन की घोषणा होने के चौथें दिन से माणिकेश्वर शिव मन्दिर ट्रस्ट के द्वारा कोंटा के सभी वार्डों के लिए टोली बनाकर गाड़ियों के माध्यम से लगभग 800 परिवारों को हरी सब्जियां वितरण किया गया था।

इस लॉक डाउन में दूसरी बार सब्जी वितरण

अब जब लॉकडाउन की घोषणा के लगभग 25 दिन होने को आ गए तो ट्रस्ट में दूसरी बार मानवता का परिचय देते हुए विगत 2 दिनों से नगर के सभी वार्डों में निवासरत गरीब असहाय जरूरत मंद परिवारों को घर घर जाकर सब्जी वितरण किया।

 वहीं कोविड-19 महामारी के दूसरे दौर में गरीबों के साथ साथ कोविड पॉजिटिव तथा उनके प्रायमरी कांटेक्ट में आए परिवारों से बातचीत कर धैर्य व साहस दिलाते हुए कोरोना को हराने के लिए कहा जा रहा है और उनके मदद के लिए माणिकेश्वर मन्दिर ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि कोई गरीब भूखा न सोए।

पिछले वर्ष 75 दिनों तक प्रवासियों को कराया था भोजन

माणिकेश्वर शिव मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने पिछले वर्ष कोरोना के प्रथम दौर में कोन्टा बॉर्डर में पैदल आते प्रवासी मजदूरों को देखते हुए 75 दिनों तक लगातार भोजन की व्यवस्था कराई थी। जिसका लाभ हजारों प्रवासी  मजदूरों को मिला था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad