Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 15, 2021

सांसद श्री सुनील सोनी ने किया एम्बुलेंस सुविधा का लोकार्पण

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा(15 मई 2021):- रायपुर के लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी ने कोविड संकट से निपटने के लिए अपनी सांसद निधि से 4 एम्बुलेंस वाहन की सुविधा प्रदान की है। इनमें से 2 एम्बुलेंस वाहन बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र और 2 एम्बुलेन्स भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के भाटापारा एवं सिमगा इलाके के मरीज़ों के उपयोग के लिए है।


श्री सोनी ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के सर्किट हाऊस में आज बलौदाबाजार एवं भाटापारा विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2-2 एम्बुलेंस वाहनों का लोकार्पण किया। उन्होंने वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना कर स्वास्थ्य विभाग को चाबी सौंपी और  हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। भाटापारा विधायक श्री शिवरतन शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सांसद श्री सोनी ने इस अवसर पर कहा की एम्बुलेन्स सुविधा मिल जाने से मरीज़ अब आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंच पाएंगे और उनकी जान बच पाएगी। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से कोरोना के ताज़ा हालात की जानकारी ली और उपयोगी दिशा-निर्देश दिए। श्री सोनी ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।

हमें अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत है। दो ग़ज़ की दूरी, मास्क पहनना और बार-बार हाथ धोते रहना तब तक जरूरी है जब तक कोरोना बीमारी का समूल नाश ना हो जाये। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, सभापति संकेत शुक्ला, सुरेन्द्र टिकरिहा, नंदकुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि मणिकांत मिश्रा, टेसुलाल धुरंधर, योगेश वर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे link पर click करें
WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर click करें
👇👇👇👇

 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad