Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 30, 2021

कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज 1655 नए मामले, 4521 मरीज डिस्चार्ज, 37 मौत


 राजधानी रायपुर से सामने आए 61 मामले, दर्ज हुई 4 मौत

रायपुर : प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार कम होते जा रही है, पाॅजिटिविटी दर लगातार घट रही है। आज 30 मई को प्रदेश में पाॅजिटिविटी दर 3.8 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 43 हजार 240 सैंपलों की जांच में से 1,655 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 4,521 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। इस प्रकार प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 9,69,300 है,वहीं अब तक 917032 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। प्रदेश में अब कुल 39,261 मामले सक्रिय है।


प्रदेश के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में सूरजपुर है, जहां आज 171 नए संक्रमितों की पुष्टि के साथ 2 मौत दर्ज हुई है। सबसे कम 8 मामले बेमेतरा जिले में दर्ज हुए है, यहां एक भी मौत दर्ज नहीं हुई। वहीं सर्वाधिक 8 मौत जांजगीर-चांपा में दर्ज हुई है, यहां कुल 100 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
राजधानी रायपुर में आज 61 नए संक्रमितों की पुष्टि के साथ 4 मौत दर्ज हुई है।



प्रदेश में 18 से 44 वर्ष आयु समूह का टीकाकरण किया जा रहा है। रात्रि 9 बजे तक इस आयु वर्ग में कुल 3350 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें से अंत्योदय के 241, बीपीएल के 1377, एपीएल के 1709, फ्रंटलाइन वर्कर के 58 हितग्राहियों को टीका लगाया गया।
अब तक राज्य में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के कुल 7,81,435 लाभार्थियों का टीकाकरण कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad