*लगभग साढ़े 5 हज़ार किशोरियों को मिल रहा फायदा*
*घर-घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खिला रहीं आयरन की गोलियां*
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (30 मई 2021):- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की 11 से 18 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को प्रति सप्ताह शनिवार को आयरन की टेबलेट का सेवन कराया जा रहा है। जिले की 5400 बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हितग्राही बालिका के घर स्वयं पहुंचकर उन्हें अपने सामने में ही यह दवा खिलाकर योजना से लाभान्वित कर रही हैं। इससे बालिकाओं के खून में हीमोग्लोबिन के स्तर में काफी सुधार दर्ज की गई है और वे एनीमिया के शाप से मुक्ति की ओर तेज़ी से अग्रसर हो रही हैं।
जिले के पलारी विकासखण्ड के ग्राम दतान की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती झुम्मन बारले योजना का बेहतर क्रियान्वयन कर ग्राम की सभी किशोरी बालिकाओं को आयरन की गोलियां खिला रही है। ग्राम की ही कुमारी भावना चंद्राकर उम्र 16 वर्ष का हीमोग्लोबिन पूर्व में 8.5 ग्राम था, जो अब साप्ताहिक आयरन टेबलेट के नियमित सेवन के बाद सामान्य के करीब 11.5 ग्राम हो गया है। इसी तरह भाटापारा के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड निवासी कुमारी दीनू मनहरे उम्र 18 वर्ष को स्थानीय पर्यवेक्षक श्रीमती ललिता मिश्रा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गा पाटकर की प्रेरणा से साप्ताहिक आयरन गोलियां खा रही है। दीनू का हीमोग्लोबिन पूर्व में 9 ग्राम था, जो अब साप्ताहिक आयरन टेबलेट के नियमित सेवन के बाद 10 ग्राम हो गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी एल.आर.कच्छप लॉक डाउन के
![]() |
| Whatsapp logo पर click करें |





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.