Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 12, 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 18-44 आयु के नागरिकों के टीकाकरण हेतु ‘CGTeeka’ पोर्टल का किया शुभारंभ... टीका लगवाने के लिए अब नहीं लगेंगी लम्बी लाइनें..





पंकज शर्मा, रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए अपना अलग ही पोर्टल बना लिया है। यह केंद्र सरकार के COWIN Portal से अलग है। इसमें इस आयु वर्ग में आने वाले लोगों के रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी। बता दें, स्वास्थ्य विभाग ने 18+टीकाकरण के लिए “CGTeeka” एप्स जारी कर दिया है। 

इस एप्स के जरिए प्रदेश के किसी भी जिले में रहने वाला व्यक्ति टीकाकरण के लिए अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकता है। साथ ही पंजीयन के आधार पर दिए गए समय एवं स्थान पर जाकर टीकाकरण करा सकता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि इस पोर्टल की बीटा टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शेड्यूलिंग और वैक्सीनेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी। यानी रजिस्टर्ड व्यक्ति पसंद के टीकाकरण केंद्र का चुनाव कर सकता है। वहीं अपनी सुविधा के अनुसार समय का भी चयन कर सकता है।

”CGTeeka” एप्स http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration बनाने का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण केंद्रों में लोगों को हो रही परेशानी एवं अनावश्यक भीड़ को ख़त्म करना है। इस एप्स के माध्यम से सभी अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही पूर्व में जारी निर्देशों का भी पालन टीकाकरण के लिए किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें सभी वर्ग के लिए आवश्यक दस्तावेजों को दिखाना अनिवार्य है वह भी लागू रहेगा।

पंजीयन के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा


इसके अलावा जिन लोगों के पास स्मार्ट फोन अथवा इंटरनेट की सुविधा नहीं है। ऐसे लोगों के लिए हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। सभी पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकायों के मुख्यालयों एवं नगर निगम मुख्यालयाें के अलावा कुछ चुनिंदा स्थानों पर बने इन हेल्प डेस्क के जरिए ऐसे लोगों का पंजीयन होगा। स्थानीय प्रशासन को हेल्प डेस्क के संबंध में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें।


चार अलग-अलग कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन


बता दें, इस पोर्टल में टीकाकरण के लिए बनाए गए चार अलग-अलग कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। अन्त्योदय, अन्नपूर्णा, निराश्रित और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को इसमें अपने राशन कार्ड का विवरण भी देना होगा। फ्रंट-लाइन वर्कर्स को भी डीटेल देना होगा। शेष वर्ग को आधार अथवा किसी अन्य मान्य पहचान पत्र का विवरण साझा करना होगा। अभी फिलहाल राज्य सरकार एक केंद्र पर चार अलग-अलग काउंटर के जरिए यह टीका लगा रही है। इसमें अन्त्योदय, BPL, APL और फ्रंटलाइन वर्कर्स का अनुपात तय है। ऐसे में शहरी टीकाकरण केंद्रों पर भारी भीड़ हो रही है। यहां फ्रंटलाइन वर्कर्स और APL श्रेणी के लोगों की संख्या अधिक है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू होने से इस भीड़ से निजात मिल सकती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad