Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 12, 2021

बलौदाबाजार : कोरोना रोकथाम एवं जन जागरूकता अभियान रोको अउ टोको की हुई जिलें में शुरुआत, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को किए रवाना..

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा:- कोरोना रोकथाम एवं जन जागरूकता अभियान रोको अउ टोको की शुरुआत जिलें में की गई। आज कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर चाइल्ड राइट्स के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन के सहयोग से जिलें में इस अभियान की शुरुआत की गयी है। मई से जुलाई माह तक तीन महीनों तक यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। तीन महीने के लंबे अभियान के दौरान यह प्रचार वाहन जिलें के बलौदाबाजार, भाटापारा, कसडोल, बिलाईगढ़ विकासखण्ड मुख्यालय सहित विभिन्न नगरों एवं गांवों के वार्डों में युवा स्वयं सेवक एवं संस्था के सदस्य वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करेंगे।

वे शहरों में झुग्गियों, अपार्टमेंटों, बाजारों, होटलों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और चौराहों पर जाकर लोगों को कोविड व्यवहारों के बारे में शिक्षित करेंगे। कोरोना गाइडलाइन नियमों के पालन हेतु आम लोगों को प्रेरित करेंगें। जागरूकता अभियान के अंतर्गत इन व्यवहारों में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी छह फीट रखना, साबुन से हाथ धोना और भीड़-भाड़ वाली जगह से बचना है। युवा स्वयंसेवक सभी लोगों से कोरोना टीकाकरण करने का आग्रह करेंगे साथ ही लक्षण या बीमारी जैसे कोरोना के मामले में चिकित्सा सहायता लेंगे। ऐसा करते समय जिला प्रशासन द्वारा जारी लॉकडाउन और रोकथाम दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे। संस्था के स्वयं सेवक लॉकडाउन दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए नागरिकों से भी अपील करेंगे।

 जिले में इस अभियान के शुरू होने पर मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर चाइल्ड राइट्स (एमसीसीआर) के ड़ी.श्याम कुमार ने बताया कि देश के नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि इस महामारी एवं विपदा के समय मे कोरोना गाइडलाइन सहित टीकाकरण अभियान में प्रशासन एवं शासन का सहयोग करें। जिले में इस अभियान का समन्वय एवं नेतृत्व एमसीसीआर के वरिष्ठ सदस्य अरुण बंटी छाबड़ा करेंगे। इस दौरान गोपाल शर्मा, सुशील छाबड़ा मुकेश साहू, देवेन्द्र भृगु, गुलशन वर्मा आकाश शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे link पर click करें
WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर click करें
👇👇👇👇

 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad