बेलगहना:- केंवची बिलासपुर राजमार्ग पर केंदा के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई। 2 को गंभीर चोट आई है। सड़क हादसा केंदा से 1 किलोमीटर पहले हुआ है।
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग CG 16 CN 6634 की वैगनआर कार में मनेन्द्रगढ़ से रायपुर जा रहे थे। घाट समाप्त होने पर अचानक ही कार अनियंत्रित होकर पेेड़ से टकरा गई।जिससे कार सवार 2 लोगों को गंभीर चोट आई है जबकि ड्राइवर को मामूली चोट लगी है।
बेलगहना से सेंट्रल न्यूज़ इंडिया के लिए सुरेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.