Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 13, 2021

बिरसा क्षेत्र में नहीं हो रहा है 18 प्लस का कोरोना वैक्सीनेशन


बिरसा सालेटेकरी।कोरोना वैक्सीन की कमी से पूरा देश जूझ रहा है।हालांकि 45 प्लस के लोगो का वैक्सीनेशन बहुत तेजी से हो रहा है।लेकिन 18 प्लस वालों के लिए वैक्सीनेशन का कार्यक्रम बहुत से राज्यो ने या तो स्थगित कर दिया है या समय को आगे बढ़ा दिया गया है।यही हाल बालाघाट जिले का भी है।आदिवासी बहुल क्षेत्र बिरसा तहसील में भी अभी तक 18 प्लस का वैक्सिनेशन नही हो सका।वजह वैक्सीन की कमी बताई जा रही है।लेकिन राहत की बात है
 कि 45 प्लस की प्रथम चरण को लगभग पूरा कर लिया गया है और दूसरा चरण प्रगति पर है।बिरसा बीएमओ डॉ. सुनील सिंह के अनुसार क्षेत्र की स्थिति अब धीरे धीरे सामान्य हो रही है।जिसमे सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।श्री सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वैक्सीन को लेकर बहुत सारी भ्रांतियां है जिसको दूर करने की बहुत आवश्कता है।
इस कार्य को सफल बनाने के लिए हमारी स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो को जागरूक करने का कार्य भी कर रही है जो बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है।वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है किसी भी तरह की अफवाह से बचें और अपना व अपने परिवार का नम्बर आने पर वैक्सिनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
इनका कहना है---बिरसा तहसील में अभी 18 प्लस के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं है जैसे ही उपलब्ध होती है वैक्सिनेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।डॉ. सुनील सिंह।खंडचिकित्सा अधिकारी बिरसा

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad