Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 27, 2021

हर ब्लॉक में आज 2-2 हज़ार टीका लगाने का लक्ष्य

45 वर्ष से ज्यादा उम्र के 2.88 लाख लक्ष्य में से 1.10 लाख लोग बचे है टीका से

अफवाह बेबुनियाद, जिले में 2 लाख से ज्यादा लोगों को लग चुका टीका

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (27 मई 2021):- बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 45 से ज्यादा उम्र वाले 2 लाख 88 हज़ार लोगों को कोविड टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 1 लाख 79 हज़ार लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अब केवल 1 लाख 10 हज़ार लोग टीका लगाने से बचे हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर अब पूरा जोर टीकाकरण पर लगाया जा रहा है। ताकि संभावित तीसरे लहर के पूर्व सभी पात्र लोगों को टीका लग सके और कोरोना के हमले से उनकी प्राण रक्षा हो सके। इस कड़ी में कल 28 मई को जिले में 12 हज़ार टीका लगाने का लक्ष्य के साथ तैयारी की गई है। जिले की सभी छहों विकासखण्ड को 2-2 हज़ार टीके लगाने लक्ष्य आवंटित किया गया है। टीका लगाने में लोगों को ज्यादा दूरी जाना न पड़े, इसके लिए केन्द्रों की संख्या बढ़ाकर 112 कर दी गई है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने को कहा है। उन्होंने कहा की गांव के सरपंच, पंच, सचिव, कोटवार, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से टीका से वंचित लोगों को पूर्व से सूचित कर दिया जाए और केन्द्र की जानकारी देकर आने के लिए प्रेरित किया जाये। टीकाकरण कार्य में वैक्सीन की बरबादी नहीं होने दी जाए। केन्द्र पर 10 व्यक्ति की उपस्थिति पर ही शीशी खोली जाए। बरबादी 1 प्रतिशत से कम हो। लोगों को इस संबंध में जानकारी दी जानी चाहिए। टीकाकरण के लिए जो भी टीका मिला हो, उसकी सही एंट्री पोर्टल में हो। हितग्राही के नाम सही लिखे जाएं। टीकाकरण में हड़बड़ी न कि जाए ताकि सही खुराक में सही टीका लग सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिले में 2 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड से बचाव का टीका लग चुका है। इनमें से एक भी व्यक्ति को भी कोई परेशानी नहीं हुई। तमाम अफवाहें बेबुनियाद हैं। टीका लगाना ही कोरोना से बचाव का रामबाण उपाय है। टीके निःशुल्क लग रहे हैं। लिहाज़ा सभी पात्र लोग टीका लगाकर स्वयं सुरक्षित रहकर अपने परिवार और समाज को नीरोग रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे link पर click करें
WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर click करें
👇👇👇👇

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad