अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली - जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बी०वी०आर० सुब्रह्मण्यम को बड़ी जिम्मेदारी देते हुये वाणिज्य मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। आज जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार वे अनूप वधावन की 20 जून को सेवानिवृत्ति के बाद नये वाणिज्य सचिव के तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले 24 जून 2018 को उन्हें जम्मू-कश्मीर का मुख्य सचिव बनाया गया था।
गौरतलब है कि वर्ष 1987 बैच के सुब्रह्मण्यम छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर हैं। इस नयी जिम्मेदारी के बाद सुब्रह्मण्यम केंद्र में छत्तीसगढ़ से सबसे ऊंची पोस्टिंग पाने वाले अफसर हो गये हैं। अभी तक कई आईएएस सचिव इम्पेनल हुये हैं लेकिन किसी को सचिव बनने का मौका नहीं मिला। इस दृष्टिकोण से सुब्रमनियम की पोस्टिंग छत्तीसगढ़ की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्हें नक्सलियों को धर दबोचने से लेकर नक्सली विचारधारा को खत्म करने का अच्छा-खासा अनुभव है। जम्मू-कश्मीर में मुख्य सचिव बनने से पहले वे लगभग तीन साल से छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) की जवाबदारी संभाल रहे थे। वे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी दोनों के कार्यकाल में सेवा दे चुके हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.