Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 27, 2021

दूसरा डोज लगवाकर सीएम बघेल ने लोगों को किया प्रेरित

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर -- कोरोना महामारी से बचाव के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 48 दिन बाद रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में वैक्सीन की दूसरी खुराक ली , उसे दिपेश्वरी चंद्राकर ने टीका लगाया। इसके पहले उन्होंने यहीं पर 09 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था। उन्होंने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण पश्चात रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी भी ली। इस दौरान सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिये अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवायें।  जिन लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है वे निर्धारित समय में दूसरा डोज लगवायें क्योंकि टीका ही कोरोना से बचाव का एक कारगर उपाय है। टीका लगवाने के बाद भी सभी लोग कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें। मास्क लगायें ,  समय-समय पर हाथ की सफाई करें , सामाजिक दूरी बनाये रखने सहित कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सभी नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जनता की सहूलियत के लिये लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई है। सभी लोग सावधानी को अपनायें जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती जा सके। इस अवसर पर गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय , चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर. के. सिंह , कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय यादव , रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त , डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवँ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल , स्टॉफ नर्स सुश्री कविता निराला उपस्थित थी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad