*कोटा.... बुजुर्ग पुजारी के साथ मारपीट करते हैं गांव के कुछ लोग*
बिलासपुर कोटा.... कोटा थाना अंतर्गत आने वाले गांव धनरास में बुजुर्ग पुजारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें युवक पुजारी को लोहे के चिमटे से मार रहा है। बुजुर्ग पुजारी का कहना है कि वह वर्षों से गांव के बाहर जंगल के करीब की अपनी झोपड़ी बना कर रह रहा है। उसने आसपास कई फलदार पेड़ आम, कटहल अमरूद आदि लगाए हैं।
पहले यह जगह वीरान थी परंतु अब यहां एक बगीचा सा तैयार हो गया है। गांव के कुछ लोग हमेशा इनके साथ विवाद करते हैं फलदार वृक्ष से फल तोड़कर ले जाते हैं। साथ ही मुर्गा मछली बनाने का सामान भी मांगते हैं। गांव के कुछ लोग मुझे यहां से भगाना चाहते हैं। चूंकि लोगों की नजर मेरे बनाए झोपड़ी व बगीचे पर है। आए दिन मेरे साथ मार पीट किया जाता है।
इस मामले में बुजुर्ग पुजारी आज कोटा थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे अपने वकील के साथ पहुंच।
अब देखना यह है कि बुजुर्ग की न्याय की गुहार पर कुछ हो पाता है अथवा नहीं।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.